BREAKING NEWS

logo

छतरपुर नगर पंचायत कार्यालय में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित


छतरपुर (पलामू) : भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत छतरपुर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के माननीय उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचारों एवं आदर्शों का अनुसरण कर ही समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद उमेश कुमार, वार्ड प्रतिनिधि रवि राज, रोकी कुमार, राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार यादव, टैक्स दारोगा अजय कुमार, लेखापाल सूरज कुमार पासवान, सामुदायिक संगठनकर्ता बेबी देवी, धनवती देवी, शोभा देवी, प्रतिभा सिंह, राम प्रताप, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार सिंह, कंचन कुमारी एवं नगर प्रबंधक मुर्तुजा अंसारी सहित नगर पंचायत के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।