सदर थाना कांड संख्या 50/26 में दो प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पलामू: जिले के सदर थाना कांड संख्या 50/26 दिनांक 17 मई 2026 में दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार विश्वकर्मा उर्फ जयराज उर्फ गुड्डू, पिता- विश्वनाथ विश्वकर्मा, निवासी- पोखराहा खुर्द, थाना सदर एवं अर्जुन विश्वकर्मा, पिता- बागेश्वर मिस्त्री, निवासी- कामडी, थाना सतबरवा, जिला पलामू शामिल हैं।
दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 127(2), 115(2), 117(2), 109(1), 303(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है तथा अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।





