BREAKING NEWS

logo

विनोद पांडेय हत्याकांड: दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, ₹25 लाख मुआवजा व एक परिजन को नौकरी की मांग


मेदिनीनगर: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता किशोर पांडेय ने राजहरा निवासी एवं जेएमपी कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत स्वर्गीय विनोद पांडेय की नृशंस हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मामले के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
किशोर पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय विनोद पांडेय आर्थिक रूप से कमजोर एवं साधारण परिवार से संबंध रखते थे। उनकी निर्मम हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता (मुआवजा) देने तथा परिवार के एक सदस्य को समुचित सरकारी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके।
उन्होंने दिवंगत के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और हर संभव सहयोग एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कठघरे में लाने की अपील की।