BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जुबिली महाविद्यालय में एड्स जागरूकता अभियान


भुरकुंडा। जुबिली कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच गुरुवार को एड्स जागरूकता अभियान एनएसएस यूनिट एक एवं दो के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो मनोज प्रसाद एवं प्रो मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो बालकृष्ण ने छात्र-छात्राओं के बीच एड्स के कारण और उससे बचने के उपायों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इस गंभीर बीमारी के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम को वनस्पति विभागाध्यक्ष प्रो अर्जुन कुमार मिश्रा एवं जन्तु विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो नर्मदेश्वर पांडेय ने संबोधित करते हुए बताया कि एड्स का वायरस मानव शरीर को किस तरह से प्रभावित करता है और इस वायरस से कैसे बचा जाए, इस संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा महाविद्यालय के शिक्षक प्रो आलोक कुमार, प्रो राजेश कुमार, प्रो गोपाल विश्वकर्मा व प्रो टीके झा ने भी बच्चों को एड्स से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी। मौके पर डॉ बी रविदास, डॉ एसपी दांगी, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ बालमुकुंद सिंह मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में सोमनाथ, अमन कुमार, महावीर मुंडा और धर्मेन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा।