BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मां की स्मृतियों के बीच हेमंत सोरेन ने निभाईं दशकर्म की रस्में


रामगढ़। मां का साया भले ही उठ गया हो, लेकिन उनकी स्मृतियां और संस्कार जीवनभर साथ रहते हैं। मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धा और पारिवारिक परंपराओं का भावुक दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए और अपनी दिवंगत माता को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

परंपराओं के निर्वहन के बीच मां को किया याद

दशकर्म के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार के सदस्यों के साथ निर्धारित विधि-विधान का पालन करते हुए पारंपरिक रस्में निभाईं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म भी पूरी की। मां के निधन के बाद उनसे जुड़ी स्मृतियों के बीच परिवार ने परंपराओं के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।

नेमरा में निभाई जा रही हैं पारिवारिक परंपराएं

रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर दिवंगत रूपी सोरेन के निधन के बाद पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। दशकर्म के अवसर पर मुख्यमंत्री की सहभागिता परिवार की परंपराओं के प्रति जुड़ाव और दिवंगत माता के प्रति श्रद्धा को दर्शाती है।