BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अनमोल प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली और छठ, नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन


भुरकुंडा। पटेलनगर स्थित अनमोल प्ले स्कूल में गुरुवार को दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अवधेश कुमार सिंह व सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगे कागजों से आकर्षक दीप, क्राफ्ट प्रोजेक्ट एवं विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री तैयार कर अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे हाथों से तैयार की गई इन कलाकृतियों में बच्चों की मेहनत, लगन और कल्पनाशीलता साफ झलक रही थी। वहीं विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा छह तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों से एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोलियां बनाईं। जबकि छठ महापर्व की महिमा को दर्शाते हुए बच्चों ने छठी मईया के पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मौके पर निदेशक अवधेश कुमार सिंह ने दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, लोकगीतों, त्योहारों के महत्व, आपसी सहयोग और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका नमिता मिश्रा, उर्मिला, आकांक्षा, आयुषी, श्रुति, प्रिया, नैना, भूमि, निधि सिंह, सुशीला एंथोनी का योगदान रहा।