BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक विरासत पहुंचाने की अनमोल कड़ी हैं त्योहार : अनमोल सिंह


श्री अग्रसेन स्कूल में मना दीपावली और छठ महोत्सव
संस्कृति कला और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम

भुरकुंडा। पटेलनगर स्थित श्री अग्रसेन स्कूल में शुक्रवार को दीपावली एवं छठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामगढ़ छावनी परिषद के सदस्य सरदार अनमोल सिंह, विद्यालय के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया व प्राचार्य विवेक प्रधान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव की शुरुआत कविता पाठ से की गई। इसमें विद्यार्थियों ने दीपावली और छठ पर्व की भावनाओं को सुंदर शब्दों व्यक्त किया। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न थीम पर अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक आकृतियों, देवी-देवताओं और घाटों की रंगोलियों ने वातावरण को और भी आकर्षक बना दिया। महोत्सव में विद्यार्थियों ने क्रमवार भारत के प्रमुख पर्वों की सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की। इसमें धनतेरस, भूत चतुर्दशी, राम दरबार, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा, भाई दूज, गोधन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, छठ पूजा की झांकी ने भारतीय संस्कृति की गहराई से परिचित कराया। मौके पर मुख्य अतिथि अनमोल सिंह ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। दीपावली से छठ तक हर पर्व की अपनी एक विशेष परंपरा और जीवन दर्शन है। जब बच्चे मंच पर इन परंपराओं को जीवंत करते हैं, तो यह हमारी संस्कृति के उज्ज्वल भविष्य का संकेत होता है। निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि भारत की संस्कृति केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे जीवन के हर त्योहार में जीवित है। ये पर्व हमें सेवा, संयम और सद्भाव की शिक्षा देते हैं। आयोजन को सफल बनाने में साधना सिन्हा, सोनम खातून, दीपिका तिवारी, दीपशिखा कुमारी, वंदना कुमारी, मम्पी पाल, नीलू श्रीवास्तव, रितिका, उषा कुमारी, प्रोन्नति मुखर्जी, कुसुम कुमारी का योगदान रहा।