विधायक ममता देवी ने चितरपुर एवं गोला में चार विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
रजरप्पा/गोला। रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने शुक्रवार को चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में पीएम-अभिम योजना के तहत चितरपुर उत्तरी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, डीएमएफटी मद से मारंगमरचा में सामुदायिक भवन एवं शौचालय निर्माण फेज-1 और शौचालय निर्माण फेज-2 शामिल हैं। विधायक ममता देवी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अमित महतो, लक्ष्मण महतो, उमेश सिंह, मंडल सांसद प्रतिनिधि अर्जुन कुमार वर्मा, बबली सिंह, मो. साजिद, दुधेश्वर चौधरी, विनोद वर्मा, राकेश रजवार, किशोर महतो, केदारनाथ महतो, दशरथ कुमार महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
गोला में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
इसके बाद विधायक ममता देवी ने गोला प्रखंड अंतर्गत साड़म से मसरीडीह तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण होने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मनोज पुजहर, अमित महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, कमलेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।






