चौपारण के सिंघरावां मोड़ पर नवनिर्मित स्टैंडर्ड पैलेस का उद्घाटन Manoj Kumar Yadav द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान विधायक ने पैलेस का निरीक्षण किया और इसके संचालक को सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। पैलेस के संचालक Shyam Sundar Saw (ग्राम मलिकाना) ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सहदेव प्रसाद यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया संतोष सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में इस तरह की नई सुविधा शुरू होने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
चौपारण में विधायक मनोज कुमार यादव ने किया स्टैंडर्ड पैलेस का उद्घाटन





