विधायक रोशनलाल चौधरी ने पूजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा से मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि
शिवकुमार सिंह, भुरकुंडा।
बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने शनिवार को भुरकुंडा क्षेत्र के सेंट्रल सौंदा, रिवर साइड, सौंदा डी, सौंदा बस्ती, जवाहर नगर, बिरसा चौक और भदानीनगर के चोरधरा, ग्लास फैक्ट्री, चैनगड़ा सहित विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माता के चरणों में माथा टेक क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय, शक्ति, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने सभी लोगों से इस पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। वहीं विधायक ने मां दुर्गा से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इधर भुरकुंडा बाजार स्थित इच्छापूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला में दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक रोशनलाल चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने विधायक रोशनलाल चौधरी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पुरोहित प्रहलाद पांडेय ने विधायक एवं अन्य अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया। मौके पर पूजा समिति के सचिव बाबूलाल नायक, मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा, बिट्टू गुप्ता, राजेंद्र, रोशन, सतीश ठाकुर, वासु सिंह राजपूत
मौके पर ये थे मौजूद
विधायक प्रतिनिधि गंगाधर महतो, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, कटिया मुखिया किशोर महतो, भुरकुंडा मंडलाध्यक्ष अजय पासवान, रंजन भगत, महामंत्री ज्योति सिंह, किशोर कुमार महतो, राजू कुमार, संतोष कुमार शर्मा, अमरेश कुमार, राकेश सिन्हा, गणेश ठाकुर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।






