BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेड़ो में 6 नवंबर से राजीव गांधी विधानसभा स्तरीय सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट


बेड़ो: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की की पहल पर युवा कांग्रेस कमेटी बेड़ो के द्वारा राजीव गांधी विधानसभा स्तरीय सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट 6 नवंबर से जरिया स्कूल मैदान में शुरू होगा। फाइनल मैच 11 नवंबर को खेला जाएगा। उक्त जानकारी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हसीबुल अंसारी ने गुरुवार को विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में प्रवेश शुल्क निःशुल्क है। पूरे विधानसभा में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 70 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना भविष्य बना सकें। मौके पर उप प्रमुख मुदस्सिर हक, प्रो. करमा उरांव, गंगा मुंडा, फहीमुल हक, मुस्लिम, रियाज, संजय कच्छप, सोमरा लोहरा, परवीन मिंज, चिना, तवकीर, अरविंद, बुधराम, गोवर्धन, चम्पा, रवि, सिंगलु सहित पार्टी के कई लोग मौजूद थे।