बरकाकाना क्षेत्र में पानी पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
फोटो पाइपलाइन बिछाते ठेकेदार
बरकाकाना। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पानी पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर वार्डों में चल रहा है। राजपूताना इंटरप्राइजेज की ओर से विभिन्न इलाकों में ठेकेदार अंकित कुमार सिंह के देखरेख में पाइपलाइन बिछाने एवं जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम तेजी से कराया जा रहा है। यह कार्य रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में जलापूर्ति योजना के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण से जुड़ा है। योजना के तहत पाइपलाइन नेटवर्क को मजबूत कर लोगों तक बेहतर पेयजल सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है। कार्य में सड़क किनारे एवं विभिन्न बस्तियों में पाइपलाइन बिछाने का काम लगातार जारी है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि योजना पूरी होने के बाद बरकाकाना क्षेत्र में पेयजल की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और नियमित जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा।






