logo

815 किलो अवैध अफीम डोडा बरामद, दो गिरफ्तार


815 किलो अवैध अफीम डोडा बरामद, दो गिरफ्तार

जंगल क्षेत्र में चल रहा था अवैध कारोबार, पिकअप चालक फरार

पलामू:  जिले में नौडीहा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध अफीम डोडा की बड़ी खेप बरामद की। बताया जाता है कि नौडीहा एवं छतरपुर थाना सीमा से सटे जंगल क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और परिवहन की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर सशस्त्र बल के साथ जंगल क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया, जबकि उनके पीछे आ रही एक पिकअप वैन का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ में उनकी पहचान
विजय परहिया (उम्र करीब 25 वर्ष, ग्राम रजडेवा, थाना छतरपुर) प्रमोद यादव (उम्र करीब 40 वर्ष, ग्राम कोल्हुआ, थाना नावा बाजार)
के रूप में हुई।
दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अफीम डोडा को बाहर के व्यापारियों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पिकअप वाहन से 60 प्लास्टिक बोरे में करीब 815 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा बरामद किया।

बरामद सामान:
एक मोटरसाइकिल (JH03AS-1622)

दो मोबाइल फोन

60 बोरे में 815 किलो अफीम डोडा

एक पिकअप वैन (BR26GC-3661)

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नोडीहा बाजार थाना कांड संख्या 29/2026 के तहत धारा 15(c)/29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। फरार पिकअप चालक और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।
इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।