जमीन विवाद व बकरी के घर में घुसने को लेकर मारपीट, महिला समेत दो घायल
बालूमाथ।बालूमाथ थाना क्षेत्र के डेम्बू ग्राम में रविवार को जमीन विवाद और बकरी के घर में घुसकर महुआ खा लेने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में मालती देवी 30 वर्ष, पति रामसेवक यादव तथा रामसेवक यादव 41 वर्ष पिता महादेव यादव(दोनो पति-पत्नी) घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पहले से चल रहे जमीन विवाद के बीच रविवार को उस समय विवाद और बढ़ गया, जब बकरी घर में घुस गई और महुआ खा लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान गांव के मालती देवी, सुनीता देवी, उगनी देवी और छोटू कुमार ने ईंट से हमला कर दिया। हमले में मालती देवी के सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया, जबकि रामसेवक यादव भी घायल हो गया ।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ डॉक्टर दयानंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।





