तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई विशाल कलश शोभायात्रा।
बालूमाथ। सोमवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा पंचायत अंतर्गत चंदली ग्राम के ढोठही टोला में तीन दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गाजे बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जो यज्ञशाला मंडप परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए हहारो नदी पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोउच्चारण के बीच उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में संकल्पित जल को उठाया। कलश शोभायात्रा के दौरान हर हर महादेव, जय शिव शंकर, जय महाकाल, हर हर बम बम ,जय श्री राम आदि नारे से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। इस कलश शोभा यात्रा में बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा, बजरंग दल के लातेहार जिला अखाड़ा प्रमुख उपेंद्र रंगीला, विश्व हिंदू परिषद के अधिकारी लालदेव गंझू, गोपाल चंद्र यादव , मणि उरांव नरेश यादव ,गौ रक्षा मंच के बृजेश यादव ,मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान जीप सदस्य प्रियंका कुमारी ने कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा और सुदूरवर्ती है ऐसे क्षेत्र में भगवान शिव के प्रतिमा कि प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का निर्माण होना क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था और तत्परता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में मंदिर और धार्मिक स्थल होते हैं उसे क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि का वास के साथ क्षेत्र में खुशहाली रहती है। उन्होंने इस महायज्ञ आयोजन समिति के साथ क्षेत्र के शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस महायज्ञ को लेकर राजेंद्र मुंडा, राजू भगत ,अर्जुन नायक उमेश साहू विकास गुप्ता जगरनाथ यादव, पप्पू कुमार ,यादव ,बबलू मिश्रा, बंधन साहू ,जुगनू भुईया, प्रकाश भुईया बबलू यादव, राजेंद्र यादव अयोध्या यादव ,प्रिया रंजन सिंह, नरेश यादव ,अमलेश कुमार, विजय कुमार पासवान सतीश कुमार, मनोज यादव ,सीनू भुईया ,सरहुल भुईया समेत कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं l





