BREAKING NEWS

logo

बीमार बछड़े को मिला नया जीवन, पलामू डीसी की संवेदनशील पहल बनी मिसाल


पलामू: प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच मानवीय संवेदनाओं की एक मिसाल पेश करते हुए पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने एक बीमार बछड़े की जान बचाकर सराहनीय पहल की है। इस घटना ने प्रशासन के मानवीय चेहरे को सामने लाया है।
मामला तब सामने आया जब एक जागरूक नागरिक ने व्हाट्सएप के जरिए उपायुक्त को सड़क किनारे बीमार अवस्था में पड़े एक बछड़े की तस्वीर भेजी। तस्वीर में बछड़े की हालत अत्यंत गंभीर दिख रही थी, जिससे उसके जीवन पर खतरा मंडरा रहा था।
सूचना मिलते ही उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नजारत उप समाहर्ता (एनडीसी) को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और शहर थाना व छतरपुर थाना पुलिस के सहयोग से बछड़े की तलाश कर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू के बाद बछड़े को बेहतर देखभाल और उपचार के लिए जपला स्थित अर्जुन यादव की गौशाला में भेजा गया, जहां उसका इलाज और देखभाल की जा रही है।
इस पहल से यह स्पष्ट हुआ कि उपायुक्त न केवल प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय हैं, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति भी गहरी संवेदनशीलता रखते हैं। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया है।
आमजनों से अपील
उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पानी और छाया की व्यवस्था करें, ताकि वे भी सुरक्षित रह सकें।