BREAKING NEWS

logo

पूजा-अर्चना के बाद नए भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू


राजधानी राँची के एयरपोर्ट थाना ने आज से अपने नए और आधुनिक भवन में विधिवत रूप से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। गुरुवार की सुबह थाना परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने नए भवन में प्रवेश किया।

उल्लेखनीय है कि इस नए और भव्य पुलिस स्टेशन भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पिछले वर्ष 15 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया था। उद्घाटन के बाद से ही आंतरिक सज्जा और तकनीकी सेटअप का कार्य चल रहा था, जो अब पूरी तरह संपन्न हो चुका है।

एसएसपी के निर्देश मिलने के बाद आज से थाने के पूरे कामकाज को पुराने स्थान से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। एसएसपी ने निर्देश दिया था कि आम जनता की सुविधा और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए जल्द से जल्द नए बुनियादी ढांचे का लाभ उठाना शुरू किया जाए।नया थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है।