logo

महिला आरक्षण पर भाजपा कर रही दुष्प्रचार- राकेश साहू


जमशेदपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने महिला आरक्षण कानून पर लोगों से सच्चाई जानने और देशहित में सही समझ विकसित करने की अपील की। राकेश साहू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव कांग्रेस ने ही रखी है। पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस हमेशा प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर दुष्प्रचार कर रही है और इसे अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं जागरूक हैं और वे इस दुष्प्रचार में नहीं आएंगी। कांग्रेस नेता का कहना है कि केंद्र सरकार बनाम भाजपा इस मुद्दे को गंभीरता से लागू करने के बजाय प्रचार का माध्यम बना रही है।