दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा XI में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों लिए दिनांक 01 फ़रवरी 2026 को सफलतापूर्वक एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 95% से अधिक छात्रों ने उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। कुछ अभ्यर्थी चिकित्सीय कारणों से परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके। यह एप्टीट्यूड टेस्ट छात्रों की शैक्षणिक क्षमता एवं उनकी मेधाशक्ति को परखने हेतु तैयार किया गया था, जिससे एक निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने विद्यार्थियों को सर्वांगीण एवं भविष्य के लिए सक्षम व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने के प्रति विद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता को प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि डीपीएस रांची में शिक्षा केवल पुस्तकों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, आलोचनात्मक एवं रचनात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और आवश्यक जीवन कौशलों के विकास पर समान रूप से बल दिया जाता है। कक्षा XI को छात्र जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण बताते हुए उन्होंने दोहराया कि विद्यालय के अनुभवी शिक्षक, सुव्यवस्थित शैक्षणिक योजना और समृद्ध सह-पाठ्यक्रम वातावरण छात्रों के संतुलित विकास को सुनिश्चित करता है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और सजग नागरिकों के निर्माण में अभिभावक एवं विद्यालय के सहयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण डीपीएस रांची की वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रस्तुति रही। इसमें बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के निरंतर उत्कृष्ट परिणामों तथा अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर की शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सराहनीय उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया, जो विद्यालय के जीवंत शिक्षण वातावरण एवं उत्कृष्टता की निरंतर साधना का प्रमाण है।
कार्यक्रम में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा संचालित करियर मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकल्पों पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। श्री संतोष कुमार ने क्लैट एवं प्रबंधन क्षेत्र में करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया, जबकि श्री विकास कुमार ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों की जानकारी प्रस्तुत की। श्री सौरभ सिंघानिया ने जेइइ परीक्षाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया, डॉ. नवीन गुप्ता ने नीट एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े करियर विकल्पों को स्पष्ट किया तथा श्री श्याम सुमन ने ओलंपियाड परीक्षाओं के महत्व एवं संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इन सत्रों ने छात्रों एवं अभिभावकों को भविष्य की शैक्षणिक एवं करियर योजनाओं के लिए सुविचारित निर्णय लेने में सक्षम बनाया।
कार्यक्रम का समापन एक विस्तृत एवं संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें अभिभावकों ने शैक्षणिक व्यवस्था, मूल्यांकन पद्धति, छात्र कल्याण, अनुशासन, करियर तैयारी एवं विद्यालय के समग्र संचालन से संबंधित अनेक प्रश्न उठाए। इन सभी प्रश्नों का उत्तर प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने स्पष्टता के साथ दिया, जिससे अभिभावकों का विद्यालय की दृष्टि, नीतियों एवं पारदर्शिता के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ। इस सत्र ने विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।
कुल मिलाकर, एप्टीट्यूड टेस्ट एवं पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम डीपीएस रांची की सुव्यवस्थित योजना, शैक्षणिक कठोरता एवं समग्र शिक्षा के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब रहा।
डीपीएस रांची ने कक्षा XI में प्रवेश हेतु एप्टीट्यूड टेस्ट एवं पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
इसी दौरान विद्यालय के विवेकानंद सभागार में पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सक्रिय एवं सजग सहभागिता दर्ज कराई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय का विज़न, मूल्य आधारित शिक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु पाठ्यक्रम संरचना, मूल्यांकन प्रणाली, अनुशासन नीति, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ तथा व्यापक छात्र सहायता प्रणालियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे अभिभावकों को विद्यालय की समग्र शैक्षणिक व्यवस्था की स्पष्ट समझ प्राप्त हुई।





