फूड फॉर ऑल कार्यक्रम: जरूरतमंदों तक पहुंचा पोषण और सेवा का संदेश
शिरडी साईं चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में “फूड फॉर ऑल कार्यक्रम” का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को जगन्नाथपुर एवं डिमकडीह गांव में सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम मार्च माह का तीसरा एवं रोटरी वर्ष 2025-26 का 42वां आयोजन था।
इस अवसर पर लगभग 300 ग्रामीणों को गर्म एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिसमें चावल, दाल, आलू, फूलगोभी एवं काबुली चना की मिश्रित सब्जी, पापड़ तथा प्रत्येक को एक-एक केला दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पीडीजी रोटेरियन विजय मेहता, रेस्पेक्टेड किरण मेहता, रोटेरियन अरुणा तनेजा, रोटेरियन महेंद्र गुप्ता, रोटेरियन बसुदेव चौधरी, रोटेरियन रोहन मेहता, श्री सीसीएस राव एवं श्री विनय सहित अन्य स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 12,555 लाभार्थियों को इस पहल के माध्यम से सेवा प्रदान की जा चुकी है।
राजकीय एक्सप्रेस संवाददाता





