पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
विश्रामपुर: नगर परिषद क्षेत्र के झगरूआ निवासी गयासुद्दीन अंसारी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों के अनुसार, उनका इलाज लगातार चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
गयासुद्दीन अंसारी के निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक जुड़ाव के कारण वे क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।
इधर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी भी शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।
गयासुद्दीन अंसारी के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।





