पूर्व डीजीपी की बेटी व पश्चिम सिंहभूम के डीडीसी के विवाह समारोह में पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री
पूर्व डीजीपी की बेटी व पश्चिम सिंहभूम के डीडीसी के विवाह समारोह में पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री
Governor and Chief Minister reached the wedding ceremony of former DGP's daughter and DDC of West Singhbhum
मुकेश कुमार/रांची एक्सप्रेस
रांची।झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा की सुपुत्री सलोनी सिन्हा और पश्चिम सिंहभूम(चाईबासा)के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार के वैवाहिक समारोह का आयोजन बुधवार को डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में संपन्न हुआ।इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में राज्य की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।
वर-वधू को दिया आशीर्वाद
माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए।उन्होंने नवदंपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल और सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।
परिजनों से की मुलाकात
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की।उन्होंने परिवार को इस नई पारी की हार्दिक बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
["यह क्षण पूरे परिवार के लिए गौरव और प्रसन्नता का है।नवविवाहित जोड़े को जीवन की इस नई यात्रा के लिए ढेरों मंगलकामनाएं।"
—हेमन्त सोरेन,मुख्यमंत्री]
दिग्गज हस्तियों का रहा जमावड़ा
जैप-1 ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में राजनीति और प्रशासनिक जगत के कई बड़े चेहरे नजर आए।राज्य सरकार के कई माननीय मंत्रीगण, विधायकगण,वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच देर शाम तक अतिथियों का आना-जाना लगा रहा।





