BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छतरपुर में जयराम महतो का भव्य स्वागत, ठाकुरबाड़ी मंदिर में लिया आशीर्वाद


छतरपुर (पलामू):  झारखंड के डुमरी विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के अध्यक्ष जयराम महतो (टाइगर जयराम महतो) के छतरपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पलामू दौरे के क्रम में छतरपुर पहुंचे जयराम महतो का उनके कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक पर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान  छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’, नगर उपाध्यक्ष मंजीत यादव सहित वार्ड पार्षदों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष बसंत यादव ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग स्वागत के लिए मौजूद रहे।

इसके बाद जयराम महतो ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ता उन्हें कंधे पर उठाकर मंदिर तक ले गए। उनके छतरपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उत्साह व्यक्त किया।
उनके स्वागत को लेकर भारत माता चौक सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही।