मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में आमंत्रण, राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारी
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह जमशेदपुर के प्रभारी डीन डॉ० हरीश चंद्र बंधु ने मुलाकात की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 26 फरवरी 2026 को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
विदित हो कि आगामी 26 फरवरी 2026 को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है, इसी क्रम में माननीय राष्ट्रपति का मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के क्रम में जनसंपर्क पदाधिकारी मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज श्रीमती प्रियंका सिंघल एवं लीगल हेड श्री जय प्रकाश उपस्थित रहे।




