BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, दुबई में ओलचिकी शताब्दी समारोह पर चर्चा


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट, रायरंगपुर, ओडिसा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने ट्रस्ट द्वारा आगामी 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को दुबई (बुर्ज खलीफा) में ओलचिकी शताब्दी समारोह आयोजित किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ओलचिकी लिपि में अनुवादित झारखंड का मानचित्र सप्रेम भेंट की।इस अवसर पर पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट, रायरंगपुर, ओडिसा के अध्यक्ष श्री चुन्नियान मुर्मु, ट्रेजरर श्री अंता आलोक बास्के एवं सदस्य डॉ० डुमनी माई मुर्मु उपस्थित थे।