BREAKING NEWS

logo

झारखंड मलखंभ महिला टीम ओवर ऑल तृतीय स्थान


प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स तीरंदाजी में झारखंड 03 स्वर्ण 02 रजत एवं 02 कांस्य के साथ बना"ओवर ऑल चैंपियन
================
अंतिम दिन झारखंड तीरंदाजी टीम ने जीता 02 स्वर्ण, 01रजत पदक
==================================
मलखंभ प्रदर्शनी प्रतियोगिता में झारखंड महिला टीम  को मिला तीसरा स्थान
==================================

खेल एवं युवा मामले,भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 मार्च से 03 अप्रैल तक छत्तीसगढ़  के तीन शहरों रायपुर,जगदलपुर,सरगुजा में आयोजित  हुए  प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स प्रतियोगिता  में अंतिम दिन झारखंड तीरंदाजी टीम ने  02 स्वर्ण, 01रजत पर कब्जा जमाया।
     इसके साथ ही झारखंड तीरंदाजी टीम  03 स्वर्ण ,02 रजत एवं 02 कांस्य पदक समेत 07 पदकों के साथ *ओवर ऑल विजेता* बनने  का गौरव हासिल किया। 

इसके पूर्व झारखंड महिला एथलेटिक्स टीम *ओवर ऑल विजेता* रही थी।

कुल 07 खेलों एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन ( महिला एवं पुरुष), महिला फुटबॉल में झारखंड के कुल 107 खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन किया। 
    वहीं झारखंड से महिला एवं पुरुष वर्ग में कबड्डी एवं मलखंभ खेल में प्रदर्शनी मैच  में भाग लेकर दमदार प्रदर्शन किया।
     राज्य के खिलाड़ियों ने कुल  16 स्वर्ण, 08 रजत एवं 11 कांस्य पदक समेत कुल 35 पदक जीत देश भर में पदक तालिका में पहले *तीसरे स्थान* पर रहा । 

जबकि कर्नाटक 23 स्वर्ण, 08 रजत एवं 07 कांस्य समेत 38 पदकों के साथ *पहले* 
उड़ीसा 21 स्वर्ण,15 रजत एवं 21कांस्य समेत 57 पदकों के साथ *दूसरे* स्थान पर रहा।


 रायपुर में आयोजित अंतिम दिन तीरंदाजी में
 विश्व चैंपियन कोमालिका बारी ने *रिकर्व व्यक्तिगत* स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में  गुजरात की भागोरा भार्गवी वर्गीशकुमार को 6-4 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

 *पुरुष रिकर्व  टीम* फाइनल में झारखंड और ओडिशा के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। स्कोर 4-4 की बराबरी पर होने के बाद, टाइब्रेकर में झारखंड ने ओडिशा को मात देकर स्वर्ण पदक झटका। इस स्वर्ण विजेता टीम में दिनेश मुर्मू, कृष्णा पिंगुआ और लखन बोदरा शामिल थे।

 
 *रिकर्व महिला टीम* ने  फाइनल में झारखंड को नागालैंड से 2-6 से हार का सामना करना पड़ा और टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस टीम में कोमालिका बारी, अनुराधा कुमारी और मनीषा कुमारी शामिल थीं।

सरगुजा के गांधी स्टेडियम में संपन्न *मलखंभ प्रदर्शनी  प्रतियोगिता* में अंतिम दिन झारखंड महिला मलखंब टीम ने ओवरऑल रैंकिंग में तृतीय स्थान  प्राप्त किया।

=================
*एथलेटिक्स* 
9 स्वर्ण,03 रजत,05कांस्य 

*कुश्ती*
4 स्वर्ण,01 कांस्य 

*तीरंदाजी* 
3स्वर्ण,2 रजत एवं 2कांस्य
 
*हॉकी* 
पुरुष टीम - रजत पदक
महिला टीम - कांस्य पदक 

*फुटबॉल*
महिला टीम - रजत पदक 

*भारोत्तोलन*
01रजत, 01कांस्य 

*तैराकी*
01 कांस्य 
=================
*प्रदर्शनी कबड्डी मैच* 
पुरुष टीम - कांस्य पदक 
महिला  टीम - रजत पदक 

*प्रदर्शनी मलखंभ*
पुरुष - तृतीय स्थान 
महिला - तृतीय स्थान 
==============

पदक विजेता खिलाड़ियों को  मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव श्री मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम , उपनिदेशक श्री राजेश कुमार,मधुकांत पाठक, भोलानाथ सिंह, शिवेंदु दुबे,पूर्णिमा महतो,बिपिन कुमार सिंह ,सी डी सिंह, एस.के.पांडे,साझा के मणिकांत, देवेंद्र सिंह,नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा, डी.एस.ओ तूफान पोद्दार, राहुल कुमार,अजय झा,एस मोहंती,हरेंद्र सिंह,करण कर्मकार, सुमित मिश्रा , शिशिर महतो , प्रकाश राम  समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी ।