BREAKING NEWS

logo

बालूमाथ में लगातार दूसरे दिन एलटी केबल में लगी आग


बालूमाथ।
 प्रखंड मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल में शुक्रवार शाम 6:30 बजे बिजली के पोल पर लगे एलटी केबल एवम जैक्सन बॉक्स में अचानक आग लग गई। देखते हीदेखते धू-धू कर जलने लगा और पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने बालूमाथ टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि तब तक जैक्सन बॉक्स व केबल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनसीसी कंपनी द्वारा घटिया गुणवत्ता का एलटी केबल एवम जैक्सन बॉक्स लगाया गया है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। लोगों का कहना है कि केबल में आग लगना अब आम समस्या बनती जा रही है। ज्ञात हो कि एक दिन पहले गुरुवार को ग़ालिब कॉलोनी में लगे केवल में भीष्म आग लग गया था। दूसरे दिन लगातार आग लगने से बिजली विभाग के संवेदक एनसीसी कंपनी के गुणवत्ता पर सवाल खड़ा होता नजर आ रहा है ।