ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के 168 वां शहादत दिवस पर निपु सिंह सहित कई दिग्गजों ने दिया श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता सेनानी और 1857 के महानायक ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के 168 वां बलिदान दिवस धुर्वा गोल चक्कर के निकट उनके प्रतिमा स्थल पर धूमधाम से मनाया गया ।
इस मौके पर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ट्रस्ट के तत्वाधान में शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के शहादत दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी के वंशज और झारखंड सेनानी कोष गृह मंत्रालय झारखंड के सदस्य ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव ने कहां की ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का बलिदान दिवस और जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाना चाहिए और कहां की जैसे वह अपना बलिदान दिए हैं इसको देश के हर इंसान को याद रखना चाहिए इस मौके पर रांची जिले के चर्चित समाजसेवी सह झारखंड अगेंस्ट करप्शन का केंद्रीय संगठन मंत्री एवं रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह ने कहा कि ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जैसा महान पुरुष के चलते ही आज देश को आजादी मिली और हम लोग सुख चैन से रह रहे हैं और कहां की 1857 का विद्रोह में सभी ने ठाकुर शाहदेव को अपना नेता चुना और वह अपने सहयोगी शेख भिखारी,पांडे गणपत राय, नीलांबर पीतांबर और टिकैट उमरांव सिंह के साथ अंग्रेजों के साथ लड़ाई की और सभी ने मिलकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दी थी और कहा कि राजा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को चतरा तालाब के पास अंग्रेजों ने घेर कर उनको पैदल रांची ले आया और 16 अप्रैल को रांची के जिला स्कूल के गेट के निकट कदंब के पेड़ के डाली में लटकाकर फांसी दे दी गई ।
इस मौके पर रांची के सर्वोदय बाल निकेतन स्कूल के विद्यार्थी सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए अमर शहीदों के वंशज बिरसा मुंडा के परपोती चंपा देवी, मेघनाथ, भारत भूषण सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, कोमल खेरवार, नीलम जगरानी, रवि दत्त, प्रवीर नाथ शाहदेव, डॉ वंदना राय, धर्मेंद्र तिवारी, मिथिलेश कुमार पांडे और निपु सिंह सहित हजारों से अधिक लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी ।





