सार्व भौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक, गांव गांव सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
मेदिनीनगर : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा पलामू के तत्वावधान में रविवार को तुलसी मानस मंदिर साहित्य समाज चौक के पास स्वजातीय अर्चकों के सामान्य प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस मौके पर सर्व सम्मति से गांव गांव घर-घर जाकर लोगों का सर्वे करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सदस्यता अभियान को तीव्र गति से चलाने का निर्णय लिया गया। वही जिला के सभी प्रखंडों के लिए प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करने पर जोर दिया गया। पाटन प्रखंड के लिए प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मृत्युंजय मिश्रा को मनोनीत किया गया । साथ ही ऑफलाइन लोगों को जोड़ने के बाद ऑनलाइन से भी जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किये जाने का निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान के लिए धनंजय मिश्रा उपाध्यक्ष के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाने व सर्वे करने का निर्णय लिया गया ।सहयोग के लिए गोपाल मिश्रा ,रमाकांत पाठक, प्रवीण चंद्र मिश्रा आदि लोगों को जवाब देही दी गई। वहीं मनोज वैध को हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया ।इस मौके पर जिला अध्यक्ष आचार्य रमाकांत पाठक, संरक्षक गोपाल मिश्रा, उपाध्यक्ष धनंजय मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, पारस मिश्रा, माधव मिश्र ,प्रवीण कुमार , मृत्युंजय मिश्रा, रमेश मिश्रा, प्रवीण चंद्र ,राघवेंद्र कुमार मिश्रा ,उमेश पांडेय, मनोज वैध, संतोष पाण्डे य समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।





