BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हुन्डरु फॉल में डूब रहे तीन छात्रों को पर्यटक मित्रों ने जान की बाजी लगाकर बचाया


अनगड़ा: हुंडरू फॉल में डूब रहे तीन  छात्रों को वहां तैनात पर्यटक मित्रों ने बचा लिया। घटना रविवार  करीब एक बजे की है। चारों दोस्त रांची चुटिया पावर हाउस चौक के पास एक किराए की मकान पर रह कर पढ़ाई करते हैं। सभी दोस्त दो मोटरसाइकिल से  हुंडरू फॉल घूमने आए थे।।फॉल के पास पर्यटकों की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पर्यटक मित्रों  ने बताया कि चारों दोस्त हुंडरू फॉल के खतरनाक जगह जोगिया दह के ‌ पास सेल्फी ले रहा था सेल्फी लेने के चक्कर में प्रत्यूष राज उम्र 20 वर्ष का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा।  उसके दोस्त पीयूष राज ,गुलशन कुमार ,ने बचाने के लिए पानी में कूद गए। लेकिन तब तक प्रत्यूष राज पानी के नीचे चला गया। तैरना नहीं जानने के चलते सभी दोस्त पानी में डूबने लगे।  सुमित कुमार ने बचाने के लिए चिल्लाने लगे।चिल्लाने की आवाज सुनकर फॉल के पास आने वाले लोगों की सुरक्षा में तैनात चंद्र उदय बेदिया, जीत वाहन भोक्ता रंजन बेदिया, महेश्वर बेदिया के अलावा  व जीतू बेदिया दौड़कर वहां पहुंचे। सबको डूबता देख उन्होंने पानी में छलांग लगा दी। कुछ देर में डूब रहे चारों को सकुशल बाहर निकाला।
करीब 25 फीट गहरे पानी में डूब चुके प्रत्युष राज(20) को पर्यटनकर्मियों ने बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। बाहर निकालने पर प्रत्युष राज की सांस बंद हो गई थी। और नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था
 पर्यटनकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल उसको जमीन पर लिटाकर करीब एक घंटे तक सीपीआर (कृत्रिम सांस) से ऑक्सीजन देकर उसकी जान बचाई। और इसके बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया मौके पर झारखंड पर्यटक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद बालेश्वर बेदिया आदि उपस्थित थे