BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पिंटू होटल में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, पांच घरेलू गैस सिलेंडर जब्त


मेदिनीनगर। सदर एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पलामू-1 लव कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम के साथ चैनपुर स्थित पिंटू होटल (फैमिली रेस्टोरेंट) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन सहित कई अनियमितताएं पाई गईं।

जांच के दौरान होटल की रसोई में एचपी गैस के पांच घरेलू एलपीजी सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने पांचों घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया। जब्त सिलेंडरों को तत्काल चैनपुर स्थित वैष्णव गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीएम ने बताया कि होटल में खाद्य सुरक्षा नियमों एवं निर्धारित मानकों के उल्लंघन को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं उनकी टीम मौजूद रही।