रखंड अगेंस्ट करप्शन की बैठक में निपु सिंह हुए शामिल, स्कूलों के री एडमिशन और बढ़ते भ्रष्टाचार पर हुआ चर्चा
झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह ने मंगलवार को करम टोली चौक स्थित प्रेस क्लब में झारखंड अगेंस्ट करप्शन की एक अहम बैठक में शामिल हुए ।
इस बैठक में झारखंड में तेजी से बढ़ रहे भ्रष्टाचार और स्कूलों द्वारा री एडमिशन के नाम बदलकर तरह-तरह नाम देकर वसूली कर रहे स्कूल प्रबंधक पर चर्चा की गई इस मौके पर झारखंड अगेंस्ट करप्शन के संयोजक चितरंजन कुमार ने कहां कि अब समय आ गया है बड़े आंदोलन करने की सभी पदाधिकारी तैयार रहे वहीं केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा मुंडा ने कहा कि अब हम लोग लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है बहुत जल्द सड़क पर उतरेंगे साथ ही साथ केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने कहां की झारखंड में भ्रष्टाचार अब खोजना नहीं है घर से निकलते ही भ्रष्टाचार दिखाई देता है आने वाले दिन में जेल में जगह की कमी हो जाएगी और उन्होंने सभी जनता अनुरोध किया कि सभी एक मंच पर आकर झारखंड अगेंस्ट करप्शन के साथ दे नहीं तो आने वाले हमारे पिढी़ हमें माफ नहीं करेगी इस बैठक में मुख्य रूप से चितरंजन कुमार, दुर्गा मुंडा, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रमोद यादव, मंजय दुबे और राजा सहित सैकड़ो से अधिक लोग मौजूद थे ।





