BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह का आयोजन


भुरकुंडा। मध्य विद्यालय सौंदा डी के प्रधानाध्यापक लाल बिहारी प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत के कई गणमान्य लोग और शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके कार्यकाल और योगदान की सराहना की। प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर मौजूद लोगों सहित सहकर्मियों ने उन्हें उपहार स्वरूप भेंट देकर विदाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा पदाधिकारी पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने कहा कि लाल बिहारी प्रसाद ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ शिक्षण कार्य किया है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो अमूल्य योगदान दिया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा। एक आदर्श शिक्षक और प्रधानाध्यापक के रूप में उन्होंने विद्यालय और समाज को एक नई दिशा दी है।​ सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावुक होते हुए लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों से मिला यह स्नेह और सम्मान उनकी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य उनके लिए केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को गढ़ने का एक पवित्र मिशन था। उन्होंने सभी सहयोगियों, सहपाठियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर पंचायत मुखिया उपेंद्र शर्मा, पंसंस प्रतिनिधि डब्लू पांडेय, अशोक शर्मा, सुबोध रजक, संतोष रजक, प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष सुनील पांडेय, सचिव सुनिल राम, मध्य विधालय अध्यक्ष सोनी कुमारी, हरिशंकर साहु, पूर्व प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार राणा, द्वारका मिस्त्री, बिभा कुमारी, किशोर साहू, सत्येंद्र सिंह, रविश कुमार, मनोज सिंह, श्रीकांत कुमार, संजय सिन्हा, रूपेश, धनंजय सिंह, अमृत मंडल, विद्यालय के विद्यार्थियों सहित दर्जनों पंचायतवासी मौजूद थे।