BREAKING NEWS

logo

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार


पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

आठ बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा, चोरी के गहने खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

पलामू : जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय एक शातिर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार अनुरंजन कुमार सोनी को भी दबोच लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में कुन्दन कुमार मेहता, पंकज कुमार उर्फ पंकज गुप्ता, किशन कुमार मेहता उर्फ अविनाश मेहता और संजीव कुमार उर्फ गोलू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनकी गिरफ्तारी से पड़वा, नौडीहा बाजार और पाटन थाना क्षेत्रों में हुई करीब आठ बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह गिरोह पहले बंद घरों की रेकी करता था और फिर लोहे के हथौड़े से ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी किए गए गहनों को वे सुनार अनुरंजन कुमार सोनी को बेच देते थे। सुनार पकड़े जाने के डर से उन आभूषणों को तुरंत गलाकर सबूत मिटा देता था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण और चांदी के बर्तन बरामद कर लिए हैं। फिलहाल सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।