बेड़ो थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य, वॉलंटियर रहेंगे तैनात
संवाददाता विकास कुमार
बेड़ो: दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को बेड़ो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक डीएसपी दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएसपी ने शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने शांति समिति और पूजा समिति के सदस्यों से अपील की कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में सभी की सहभागिता जरूरी है और पूजा के दौरान अफवाह या विवाद फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और वॉलंटियर तैनात रहेंगे। थाना प्रभारी मो. कफील अहमद ने कहा कि पूजा समितियां सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही आयोजन करें। बैठक में मुखिया सुशांति भगत, वाणी कुमार राय, कैलाश कुमार, धनंजय कुमार राय, बलराम सिंह, नवल किशोर सिंह, नकुल महला, सुका उरांव, गणेश महथा, देवेंद्र वर्मा, मीर मुस्लिम सहित विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।






