जेएमएम जिला अध्यक्ष के शादी के सालगिरह पर लोगों ने दिया बधाई
पलामू : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा व उनकी पत्नी रंजू सिन्हा के शादी के वर्षगांठ के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठन एवं गण्य मान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दिया है और लंबी उम्र की कामना किया है। लोगों ने अपने बधाई संदेश में कहा कि आप दोनों का यह पवित्र संबंध प्रेम विश्वास और आपसी समझ का सुंदर उदाहरण है। आपके जीवन में सदा खुशियां सुख समृद्धि और उन्नति का मार्ग लेकर आए। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का साथ यूं ही अटूट बना रहे और जीवन का हर फल खुशियों से भरा रहे। यह शुभकामना संदेश पाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।





