रांची एक्सप्रेस संवाददातागोला। गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी चौक के समीप नदी किनारे चल रहे जुआ के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया। गोला अंचल के पुलिस निरीक्षक रजत कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे सभी लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस निरीक्षक रजत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नदी किनारे जुआ खेले जाने की सूचना पर कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल की। छापेमारी अभियान में गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सहित पुलिस के कई जवान शामिल थे। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही गई।
गोला डीवीसी चौक के पास नदी किनारे जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी






