BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रांची में छठ घाटों की तैयारी तेज, 11 नवंबर तक काम पूरा करने का निर्देश


आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर नगर आयुक्त श्री सुशांत गौरव ने आज दिनांक 05.11.2026 को निगम की टीम के साथ जुमार नदी छठ घाट, जेल तालाब एवं चडरी तालाब का निरीक्षण कर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को 11 नवंबर तक सभी छठ घाटों का कायाकल्प करते हुए शेष कार्यों को पूर्ण कर अंतिम स्वरूप देने, अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती, घाटों का समतलीकरण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। 
इस दौरान माननीय वार्ड पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त श्री संजय कुमार, निगम के पदाधिकारी एवं छठ पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।