नियमित स्कूल आने वाले बच्चे शिक्षा के विशेष दूत:- प्रधानाध्यापक
रजवाडीह मवि ने निकाली स्कूल रूआर जागरूकता रैली
सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य विद्यालय परिवार ने सबको शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल रूआर जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी,शिक्षिका श्रीमती निशा,प्रियंका कुमारी,पूनम रानी,शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा,एसएमसी अध्यक्ष पार्वती देवी व संयोजिका के नेतृत्व में बच्चों के साथ प्रभावशाली नामांकन व ठहराव रैली निकाली गयी। इसमें पीरामल फाउंडेशन के चक्रधर साहू ने सक्रिय भाग लिया। रैली में बैनर,नारे लिखे तख्ती,तिरंगा व रंग-बिरंगे झंडे के साथ 'गांव-गांव बस्ती-बस्ती में ये माहौल बनाना है,घर-घर में शिक्षा का दीप जलाना है', 'हम पढ़ेंगे,हम बढ़ेंगे' व 'बिना बहाना,रोज स्कूल जाना' जैसे संदेश परक नारे लगाये गये। रजवाडीह चौक के पास रैली 'नुक्कड़ सभा' में तब्दील हो गयी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने उपस्थित बच्चों से कहा कि वे रोज विद्यालय आयें और दूसरे बच्चों को भी विद्यालय लायें। असल में नियमित स्कूल आने वाले बच्चे शिक्षा के विशेष दूत हैं। इसी प्रकार अभिभावकगण अपने बच्चों के साथ पास पड़ोस के बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें। वहीं पीरामल फाउंडेशन के चक्रधर साहू ने कहा कि विद्यालय परिवार के साथ जागरूकता रैली में भाग लेना सुखद रहा। उन्होंने बच्चों को प्रत्येक अवसर से सीखने के लिए प्रेरित किया। पुनः सभी रैली के शक्ल में प्रेरक नारों का उद्घोष करते विद्यालय लौऊट आये।






