BREAKING NEWS

logo

रामभक्तों ने पूरे हर्षोल्लास संग मनाया भक्त शिरोमणि हनुमान जी का प्राकट्य दिवस


*प्रेस वक्तव्य*
************


विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार द्वारा ट्रक पार्क, टेल्को में पूरे हर्षोल्लास संग भक्त शिरोमणि श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया,
इस अवसर पर प्रांत प्रमुख  श्री संजय चौरसिया जी द्वारा सुंदर कांड का पाठ कराया गया जिसमें प्रांत संत संपर्क प्रमुख अवतार सिंह गांधी, प्रांत सदस्य आदरणीय एम साई पद्मजा, प्रांत बजरंग दल सह संयोजक जनार्दन पांडे, मातृ सत्संग श्रीमती कुंती भारती व विभाग संयोजक मुन्ना दूबे, सत्संग प्रमुख अनिरुद्ध गिरी, झारखंड किन्नर अखाड़ा प्रमुख अमरजीत सखी और पूर्व विधायक मेनका सरदार संग जिला मंत्री चंद्रिका भगत, गौ रक्षा प्रमुख मनीष, बजरंग दल जिला संयोजक चंदन दास और सामाजिक समरसता प्रमुख आलोक जी भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्म प्रसार जिला प्रमुख ठाकुर विवेक सिंह, जिला परियोजना प्रमुख अखिलेश संग हर्ष यादव, विशाल यादव, सन्नी यादव, संजय, अंजनी संग टेल्को एवं गोविंदपुर नगर के विहिप कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रही। जिसमें आसपास के सैकड़ों लोगों ने शामिल हो  पुण्य प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया ।

*कृपया इसे प्रकाशित कर अनुग्रहित करे*

प्रदीप सिंह 
प्रचार प्रसार प्रमुख 
विहिप जमशेदपुर महानगर