बालूमाथ। बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एनएच-22 पर मकईयाटांड ग्राम के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तिवारी भुईया 27 वर्ष पिता फागुन भुईया ग्राम लवागड़ा थाना हेरहंज निवासी के रूप में हुई । वहीं घायल युवक अनिल राम (20 वर्ष), पिता मुनि राम ग्राम लावागडा थाना हेरहंज निवासी बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से चकला,चंदवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मकईयाटांड गांव के समीप एक अज्ञात हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तिवारी भुईया की मौके पर ही मौत हो गयी वही अनिल राम गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर दयानद कुमार के द्वारा घायल अनिल राम का प्राथमिक उपचार किया गया ।अनिल राम के अनुसार, उनकी बाइक को एक अज्ञात हाइवा ने टक्कर मारी थी। वहीं घटना के बाद बालूमाथ पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले लिया है ।एवं उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजने की तैयारी की जा रही थी ।






