स्वामी विवेकानंद एलीट पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड में लहराया परचम
छतरपुर, पलामू:
छतरपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एलिट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के मेधावी छात्रों में अन्वी रानी ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सिया कुमारी (92.6%), रूबी कुमारी (90.2%), मंजीत कुमार विश्वकर्मा (89.8%), युवराज कुमार (89.6%), जागृति कुमारी (89%), हर्षजीत कुमार (88.4%), शिवानी कुमारी (88.2%), प्रिशा कुमारी (88.2%) एवं मयंक पाठक (85.4%) ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
छात्रों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार, चेयरमैन मुकेश कुमार एवं प्राचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रबंधन समिति ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.





