पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चन्द्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी आज पंचतत्व में विलीन
मेदनिनगर 17 , अक्टूबर: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी की मां तेतरी देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। रेहला स्थित कोयल नदी तट पर पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी.इससे पूर्व उनका पार्थिव शरीर गढ़वा स्थित आवास से विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित आरसीयू परिसर लाया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव यात्रा नगर भ्रमण करते हुए रेहला कोयल नदी तट पहुंची,जहां पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद घूरन राम,पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा,कांग्रेस के पूर्व विस प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी,आमोद चंद्रवंशी,वरीय भाजपा नेता भोला चंद्रवंशी,फोर्टिस हॉस्पिटल के चेयरमैन नितेश पाठक,जिला पार्षद विजय रविदास,सिंटू सिंह,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,रामचंद्र यादव,रवींद्र उपाध्य,इदरीश हवारी,मुखिया धर्मेंद्र चौधरी,मनीष कुमार, विकास चौबे मिंटू,अरुण सिंह,रणधीर सिंह,कृपा शंकर सिंह,संजू सिंह,कांग्रेसी नेता संतोष चौबे,समाजसेवी गोपाल राम, सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल रहा।






