रांची : कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने शून्यकाल प्रश्न के माध्यम से बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं का गंभीर मुद्दा सदन में उठाया।बच्चा चोरी जैसी अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों की पिटाई और हत्या जैसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। यह न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल है, बल्कि हमारे समाज की संवेदनशीलता पर भी चोट है।सरकार से मांग की है कि पुलिस द्वारा गांव, कस्बों और बाजारों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अफवाहों पर रोक लगे और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।अफवाह नहीं, सत्य पर विश्वास करें। हिंसा नहीं, मानवता का साथ दें।
बच्चा चोरी जैसी अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों की पिटाई और हत्या बेहद चिंताजनक - सुरेश कुमार बैठा





