टाटा स्टील यूआईएसएल का वृक्षारोपण अभियानअंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर Tata Steel यूआईएसएल द्वारा बिष्टुपुर के एन रोड क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 500 पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, अर्जुन, जामुन, कदंब सहित कई प्रजातियां शामिल हैं। अभियान में 300 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।इसके अलावा कॉम्बी मिल परिसर में भी लगभग 200 पुष्पीय पौधे लगाए गए। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और शहरी हरित विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।रांची एक्सप्रेस संवाददाता






