BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, गांव में पसरा मातम


रांची एक्सप्रेस संवाददाता बगोदर 

बगोदर /गिरिडीह: बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले बगोदर के हेसला निवासी युवक जिसान अंसारी की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था।स्थानीय युवाओं ने अपनी स्कॉर्पियो में बैठा कर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना डुमरी-गिरिडीह मुख्य पथ पर केबी मोड़ के समीप हुई।
बताया जा रहा है कि जिसान अंसारी अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकले थे। इसी दौरान केबी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं, घटना में घायल एक अन्य युवक का इलाज धनबाद के अशर्फी अस्पताल में चल रहा है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद हेसला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में बहन की शादी की खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।