22
जनवरी 1993 को भारत के विमानन इतिहास में एक बेहद दुखद घटना दर्ज हुई।
इंडियन एयरलाइंस का एक यात्री विमान महाराष्ट्र के औरंगाबाद में
दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 61 यात्रियों की मौत हो गई। यह विमान
लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ था। बताया जाता है कि खराब मौसम और
तकनीकी कारणों के चलते विमान रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई, जिससे
जान-माल का भारी नुकसान हुआ।
1673 - न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत ।
1760 - वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1837 - दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1924 - रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1963 - देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1970 - बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1993 - इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
1996
- कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से
लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
2002 - अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
2006 - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
2006
- इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।2008 - राष्ट्रीय
जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी
लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव
का समर्थन किया।
2009 - फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ।
2009 - सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूरी दी।
2015 - उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत।
1892 - ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
1906 - जयंतीलाल छोटेलाल शाह - भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1949 - माणिक सरकार- राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री।
1972 - नम्रता शिरोडकर, भारतीय अभिनेत्री।
1977 - तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता।
1901 - महारानी विक्टोरिया - इंग्लैंड।
2010
- कोमोडोर बबरूभान यादव - भारतीय नौसेना में सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने
भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था।
2021 - नरेंद्र चंचल - भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे।
इतिहास के पन्नों में 22 जनवरी : इंडियन एयरलाइंस विमान हादसा, 61 यात्रियों की गई जान






