BREAKING NEWS

logo

कृण्वन्तो विश्वमार्यम् के जय घोष के साथ वर्ष 1991 बैच के DAV High School ( आर्य समाज) हजारीबाग के विद्यार्थियों


कृण्वन्तो विश्वमार्यम् के जय घोष के साथ वर्ष 1991 बैच के DAV High School ( आर्य समाज) हजारीबाग के विद्यार्थियों ने पूरे 35 वर्षों के  बाद अपना reunion समारोह  आज विद्यालय के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ सामूहिक हवन से किया गया. तदुपरांत वर्ष 1991 में स्कूल के तत्कालीन शिक्षकों ( तेज नारायण पंडित सर, राम प्रीत सर, सुरेश सर, नीलम  Di) और स्कूल के वर्तमान आचार्य श्री कौटिल्य जी का 1991 बैच के विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत किया गया. इसके बाद स्कूल के वर्तमान विद्यार्थियों के द्वारा वर्ष 1991 बैच के छात्रों का मंगल गीत गाकर स्वागत किया गया.  स्कूल के वर्तमान आचार्य और 1991 के शिक्षकों के हाथों reunion के सभी छात्रों ने एक खूबसूरत स्मृति चिह्न ( Momento) प्राप्त किया.  स्कूल  की छात्राओं ने झारखंड का महिमा गान  करते  हुए  एक सामूहिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किया जिसने सबका मन  मोह  लिया. स्कूल के प्रांगण में 1991 बैच के  विद्यार्थियों ने आमला, आम, पारिजात और कचनार के पौधों का वृक्षारोपण किया. स्कूल के वर्तमान छात्राओं द्वारा बनाया गया सुस्वादु खीर और रसगुल्ले के  प्रसाद ने सबका मन ही नहीं आत्मा को भी तृप्त किया.  स्कूल के समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से किया गया.

इस समारोह को और खूबसूरत बनाते हुए  1991 बैच के  छात्रों ने सामूहिक वनभोज का आयोजन लारा नदी के सुरम्य वादियों में किया. सभी छात्रों  ने  बचपन के खेल जैसे पतंगबाजी, frisbee, cricket, football और Lattu नचाने का लुत्फ़ उठाया.
लारा नदी की बहती धारा में न जाने कितनी जल राशि बीते 35 वर्षों में बह चुकी है पर इनकी दोस्ती समय की बहती धारा में कायम है. नदी के किनारे डूबते सूरज को नमन करते हुए और इसी उम्मीद के साथ की फिर से पुनर्मिलन के सूर्योदय के सुखद  पल आयेंगे... और इस गीत के साथ..."ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे, छोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे " 1991 बैच के सभी 70 छात्र एक दूसरे से विदा लिए 




1991 बैच के प्रतिभागी छात्र 
1  Chandrashekhar Azad
2  Neeraj Kumar
3  Arvind Gupta
4  Manoj K Singh
5  Jayant Kumar
6  Narendra Kumar
7  Rajeev Kumar
8  Bimal Kumar Jha
9  Anil Srivastava
10 Ashok Jain 
11 Chetan Pandey 
12 Dhirendra Patel 
13 Ghanshyam Patel
14 Neeraj Gupta 
15 Praksh Yadav
16 Rahul Sinha 
17 Rajesh Agarwal 
18 Ramesh Agarwal 
19 Ritesh K Chaubey 
20 Sandeep Verma 
21 Santosh Pandey 
22 Santosh Srivastava
23 Satendra Tiwari 
24 Sunil K Singh 
25 Sunil Gupta 
26 Upendra Tiwari
27 Anil K Barnawal
28 Vikash Chabra
29 Lokanand
30 Navdeep Shahdeo
31 Rajesh Gupta
32 Vishal Bagga
33 Vishwajeet Kumar
34 Suman Singh
35 Ranjeet Kumar
36 Ajay Kumar
37 Mahendra Prasad Gupta
38 Arun Prakash
39 Rakesh Gupta
40 Ramakrishna Roy
41 Sanjeev Kumar
42 Shyamsundar Singh
43 Amit Kumar
44 Ajay Mishra
45 Satendra Prakash
46 Satyen Gupta
47 Uma Kant
48 Sunil
49 Ashok Khaitan (Agarwal)
50 Amit Jain
51 Somnath Agarwal
52 Deepak Mishra
53 Dadan K Puri
54 Santosh Gupta
55 Bhupendra Sinha
56 Dilip Ranjan
57 Amol Sharma
58.Vijay Kumar
59.Sanjeet Kumar Roy
60.Sunil K Singh
61 Dhananjay
62 Awadhesh
63 Rajesh Rana
64 Pankaj
65 Dishant Kumar
66 Lokesh Bhaskar
67 Pradhuman Singh
68 Sunit K  Srivastava
69 Ranjan Kumar
70 Amit Gupta