हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम दास वर्मा के निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि जी.डी. वर्मा का निधन विधि जगत के साथ-साथ उन सभी लोगों के लिए भी अपूरणीय क्षति है, जिन्होंने उनके मार्गदर्शन में कार्य किया और उनका व्यक्तित्व करीब से जाना।प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम दास वर्मा के निधन





