सावन के अंतिम सोमवार बिट्टू पाठक ने किया रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
डाल्टनगंज। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव एवं पलामू के पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने सावन मास के पावन अवसर पर प्रत्येक सोमवार को अपनी धर्मपत्नी माधुरी पाठक के साथ भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया। सावन के अंतिम सोमवार को भी उन्होंने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
भगवान शिव की आराधना से समाज में बढ़े प्रेम और भाईचारा
रुद्राभिषेक के बाद बिट्टू पाठक ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पवित्र महीने में पूजा-अर्चना कर उन्होंने डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड के लोगों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और विकास की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए वह हमेशा ईश्वर से प्रार्थना करते रहेंगे। सावन के प्रत्येक सोमवार को किए गए रुद्राभिषेक के माध्यम से उन्होंने समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत होने की कामना की।
रुद्राभिषेक के दौरान परिवार के सदस्यों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भी भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन के अंतिम सोमवार पर पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।






